फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Complaint box in private as well as government schools

Maharajganj News: निजी के साथ सरकारी स्कूलों में भी शिकायत पेटिका

Fri, 22 Aug 2025 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Complaint box in private as well as government schools
महराजगंज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शासन की तरफ से सभी सरकारी व गैरसरकारी बेसिक व माध्यम स्कूलों में शिकायत पेटिका लगाने के साथ प्रति माह अभिभावक व स्कूल शिक्षा समिति से शिकायतों का निस्तारण कराना है। इस कार्य की जनपद स्तर से लेकर राज्य स्तर तक निगरानी रखी जाएगी। शासन की तरफ से निर्देश क्रम में शिक्षा महानिदेशक की तरफ से बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के नियंत्रण में 3455 सरकारी व गैरसरकारी स्कूल तो माध्यमिक में 401 निजी व सरकारी विद्यालय यू - डायस पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक संचालित हैं। अब इन विद्यालयों में शिकायत पेटिका लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस पेटिका में विद्यार्थी अपनी शिकायतें लिखकर डाल सकेंगे। इन पेटिकाओं में मिलने वाली शिकायतों का अभिभावक-शिक्षक समिति निस्तारण करेगी। शिकायतों के त्वरित निस्तारण की समीक्षा भी नियमित करनी है। बीएसए रिद्धि पांडेय ने बताया कि सभी परिषदीय स्कूलों में महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश क्रम में शिकायत पेटिका अनिवार्य रूप से लगवाने व शिकायतों के निरंतर निस्तारण के निर्देश दिए गये हैं। ब्लॉक और जिला स्तर पर इसकी समीक्षा कर हर माह रिपोर्ट तैयार कर हर माह महानिदेशक कार्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed