फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Community toilets are not operated, people defecate in the open.

Maharajganj News: सामुदायिक शौचालय संचालित नहीं, खुले में शौच जाते लोग

Sun, 15 Sep 2024 05:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Community toilets are not operated, people defecate in the open.
-कहीं टंकी नहीं बनी तो कहीं बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिंदुरिया। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा कई गांवों में सामुदायिक शौचालय या तो संचालन में नहीं हैं, या बंद हैं। इससे गांव के लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। समस्याओं पर जिम्मेदार बेखबर हैं।
ग्राम सभा मुजहना बुजुर्ग के टोला सिसवनिया में सामुदायिक शौचालय बना तो लेकिन आज तक संचालित नहीं हो सका है। यहां पानी टंकी नहीं बनी है। बिजली कनेक्शन भी नहीं हुआ है। शौचालय की दीवार पर झाड़ियां उगी हैं। ग्रामीण सुग्रीव पटेल व अर्जुन ने बताया कि शौचालय का पूरा पैसा निकाल कर जिम्मेदारों ने खर्च कर लिया, लेकिन आज तक यह शौचालय संचालित नहीं हो पाया।
विज्ञापन

ऐसे ही पिपरा नारायण में शौचालय बनें पांच साल हो गए, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया और हमेशा शौचालय बंद रहता है। किसी केयरटेकर का मोबाइल नंबर शौचालय भवन पर नहीं है। ग्रामीण कैलाश व साधु ने बताया कि गेट पर ताला बंद रहने से कोई अंदर नहीं जा पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंड़ेरा कला में शौचालय पर पानी टंकी व बिजली कनेक्शन नहीं है। ग्रामीण खुश्बुद्दीन व नगीना ने बताया कि पानी व्यवस्था नहीं होने से संचालन नहीं हो पाता है। मुजहना बुजुर्ग का शौचालय तो शोपीस बन कर रह गया है। यहां शौचालय कभी खुलता हीं नहीं है यहां पर पानी टंकी बिजली कनेक्शन व हैंडपंप तक नहीं है। सीवर का टंकी का ढक्कन खुला हुआ है। नियम के अनुसार शौचालय खुलने का निर्धारित समय सुबह 5-10 बजे व शाम 4-8 बजे तक है, लेकिन क्षेत्र में कहीं भी सार्वजनिक शौचालय नियमित नहीं खुलते।

ग्रामीण अनुज बताया कि यह शौचालय तो जबसे बना तबसे संचालित नहीं हो पाया जिससे ग्रामीणों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। सुग्रीव पटेल ने बताया कि शौचालय आज तक संचालित नहीं हो पाया।
-----------
मामला संज्ञान में नहीं है। जांच के बाद संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-राहुल सागर, खंड विकास अधिकारी, मिठौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed