फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Common in bhog, demand for gum laddu for the family

Maharajganj News: भोग में सामान्य, परिवार के लिए गोंद के लड्डू की मांग

Mon, 07 Jul 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 07 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Common in bhog, demand for gum laddu for the family
महराजगंज। लड्डू उस मिठाई का नाम है जो न सिर्फ हर मौसम में दुकानों से खूब बिकती है, बल्कि अर्से से बिकने वाली इस मिठाई ने कुछ दुकानों को एक अलग पहचान दी। मिठाई की दुकानों पर सबसे अधिक बिक्री लड्डू की है, क्योंकि यह न सिर्फ सदैव ताजे प्राप्त किए जा सकते हैं, बल्कि रेट भी अन्य मिठाइयों की तुलना में कम रहता है।
विज्ञापन

रेट और स्वाद की जुगलबंदी के सहारे इसने अमीर-गरीब सभी की जुबान पर कब्जा कर रखा है। मिठाइयों के बाजार में लगभग छह से अधिक तरह के लड्डू बिक रहे हैं, लेकिन सर्वाधिक सामान्य दाने का लड्डू मंदिर में ईश्वर के भोग के लिए तो गोंद ड्राईफ्रूट के मिश्रण वाला लड्डू लोग परिवार को खाने के लिए अधिक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

फरेंदा हाईवे के किनारे संवारे और सत्तन दो ऐसे दुकानदार हैं जिनकी दुकान बहुत छोटी है, जिसे आधुनिक नहीं कहा जा सकता यह चाय, पकौड़ी, समोसा भी नाश्ते के रूप में बेचते हैं, लेकिन इन दुकानों की पहचान सिर्फ लड्डू की मिठाई से है। किसी मंदिर में मिष्ठान चढ़ाना है अथवा छोटे कथा, भागवत, रामायण व सूक्ष्म पारिवारिक आयोजन लड्डू इन्हीं की दुकान से मुख्यालयवासी खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवारे व सत्तन के मुताबिक वह 25 से 30 किलो सामान्य लड्डू हर दिन बनाते हैं जिसे छोटी बूंदी से निर्मित होता है। शाम चार से पांच बजे तक पूरा बिक जाता है। दुकान का एक ही रेट है 200 रुपये किलो इसमें ताजा बूंदी, चीनी सीरा व छोटी इलायची का उपयोग होता है।


मिष्ठान से पहचान बनाने वाले बड़े कारोबारी कामेश्वर जायसवाल ने बताया कि उनके यहां लड्डू की कई किस्म बिकती है, लेकिन सामान्य लड्डू के बाद सर्वाधिक बिक्री गोंद व ड्राईफ्रूट से तैयार लड्डू की होती है जिसका रेट एक हजार रुपये प्रति किलो है और इसे देशी घी में तैयार किया जाता है। सामान्य दिनों में यह उनके यहां से 10 से 15 किलो तक बिक जाता है। लग्न में सामान्य लड्डू अधिक बिकता है। बेसन का लड्डू 300, अंजीर लड्डू 700, खोआ काजू, पिस्ता लड्डू 1300 के साथ शुगर फ्री लड्डू भी उनकी दुकान से अधिक बिकता जो 600 रुपये किलो है। इसमें चीनी की जगह मिठास शहद से लाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed