{"_id":"67e18839935b796567060a8c","slug":"committees-are-not-getting-commission-for-purchasing-produce-maharajganj-news-c-206-1-go11002-145377-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समितियों को नहीं मिल रहा उपज खरीद का कमीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समितियों को नहीं मिल रहा उपज खरीद का कमीशन
Mon, 24 Mar 2025 09:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 24 Mar 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता के नेतृत्व में पीसीएफ,पीसीयू व यूपी एसएस के जिला प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर कमीशन व अन्य पावनाओं के भुगतान की मांग की।
महामंत्री मनोज कुमार यादव ने कहा कि 2023-24 में समितियों के खरीदे गये धान कमीशन व पल्लेदारीका भुगतान अभी तक नहीं किया गया। मौजूदा समय में गेहूं खरीद की पल्लेदारी और कमीशन नहीं तय है। खरीद सत्र 2022-23 की खरीद में पल्लेदारी भुगतान हैंडलिंग ठेकेदार को कर दिया गया है जिसे लेकर कर्मियों में रोष है क्योंकि पल्लेदारी कार्य समिति कराती है। प्रभावी खरीद के मद्देनजर हैंडलिंग ठेकेदार व परिवहन कर्ता की नियुक्ति हो अन्यथा खरीद बंद कर दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवाहर प्रसाद निषाद, बुद्धिराम, संजय पांडेय, अजय मिश्रा, दीपक पांडेय, राजकुमार गुप्ता, व्यास मुनि, मधुसूदन पटेल, आलोक मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, विक्की यादव, बंका सिंह, विवेक, चंद्रभान पांडेय सहित अन्य सहकारी समिति कर्मचारी मौजूद रहे।