{"_id":"61705eef187b0e626961b786","slug":"committee-will-investigate-the-matter-of-marriage-with-sister-in-law-maharajganj-news-gkp4136106113","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली से शादी के प्रकरण की जांच करेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साली से शादी के प्रकरण की जांच करेगी समिति
विज्ञापन

प्रशासन ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गठित की टीम
महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में साली से शादी करने का मामला के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के लिए बुधवार को दूसरी समिति गठित कर दी है। पहले विभागीय जिम्मेदारों से जांच कराई गई थी, अब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व वाली चार सदस्यीय समिति मामले की जांच करेगी।
13 अक्तूबर को आयोजित हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कोल्हुई थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने साली के साथ शादी कर ली। जब यह मामला उजागर हुआ तो विभागीय जिम्मेदार हतप्रभ रह गए। प्रशासन के निर्देश पर विभागीय जिम्मेदारों ने जांच शुरू की, मगर जिलाधिकारी ने मामले की हकीकत को सामने लाने के लिए बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में उपायुक्त श्रम व रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी की टीम गठित कर दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच के लिए डीएम ने बुधवार को दूसरी समिति गठित की है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।