फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Committee formed to investigate private practice of government doctors

Maharajganj News: सरकारी डाॅक्टरों की निजी प्रैक्टिस की जांच के लिए कमेटी गठित

Sat, 30 Aug 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Committee formed to investigate private practice of government doctors
नौतनवा। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर नौतनवा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी चिकित्सकों पर प्राइवेट प्रैक्टिस करने का आरोप लगाया है। वहीं मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश निर्गत किए हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल का आरोप है कि सरकार के सख्त हिदायत के बाद भी विभिन्न सरकारी चिकित्सकों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर बाकायदा बोर्ड लगाकर प्राइवेट प्रैक्टिस किया जा रहा है। जबकि प्राइवेट प्रैक्टिस न करने के एवज में सरकार द्वारा इन्हें 25 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाता है। बावजूद इसके नियम की अवहेलना कर इनके द्वारा मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं इस प्राइवेट प्रैक्टिस के कारण इनका मन भी तैनाती स्थल पर कम लग रहा है और इनके द्वारा मरीजों को प्राइवेट में इत्मीनान से दिखाने की नसीहत भी दी जा रही है। भाजपा नेता ने इस पूरे मामले की जांच कर ऐसे सरकारी राजस्व की क्षति करने वाले चिकित्सकों से रिकवरी करने एवं इनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला का कहना है कि शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार, डॉ. नवनाथ प्रसाद एवं डॉ. वीरेंद्र आर्या की एक टीम जांच के लिए गठित की गई है। टीम को तीन दिन के अंदर शिकायत की निष्पक्ष जांच कर अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed