फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Committed suicide by consuming poison after a dispute with his wife

Maharajganj News: पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर दी जान

Wed, 05 Feb 2025 07:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 05 Feb 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Committed suicide by consuming poison after a dispute with his wife
निचलौल। थाना क्षेत्र के डोमा गांव में बुधवार को पत्नी से विवाद के बाद एक शख्स ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के डोमा निवासी मोहन (45) की पत्नी से कुछ बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि पति आक्रोशित होकर जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मोहन की आर्थिक हालात ठीक नहीं थी। ऐसे में पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते थे। विवाद में पति मोहन की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले में पुलिस टीम अस्पताल पहुंच शख्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed