फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Combine machine seized in Agaya for burning stubble

Maharajganj News: पराली जलाने पर अगया में कंबाइन मशीन सीज

Sat, 15 Nov 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Combine machine seized in Agaya for burning stubble
Combine machine seized in Agaya for burning stubble
महराजगंज। पराली जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सदर तहसील के लक्ष्मीपुर देउरवा, अगया सहित कई ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम अगया में एक कंबाइन मशीन को बिना एसएमएस के धान की कटाई किए जाने पर मशीन को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर टीमें भेजकर पराली जलाने वालों की पहचान सुनिश्चित करें व कानूनी कार्रवाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सीओ सदर को ग्राम स्तर बीट कांस्टेबलों को सक्रिय करने और पराली जलाने वालों को चिह्नित करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने किसानों को पराली जलाने के पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं बल्कि किसानों को जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास को मजबूत बनाना है। निरीक्षण के दौरान सीओ सदर जेपी त्रिपाठी, तहसीलदार सदर पंकज शाही, उपनिदेशक कृषि संजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed