{"_id":"658dcbf4e40349f00206dcf7","slug":"collision-between-four-wheeler-and-bike-legs-of-two-youths-amputated-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-415511-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चार पहिया वाहन और बाइक में टक्कर, दो युवकों के पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चार पहिया वाहन और बाइक में टक्कर, दो युवकों के पैर कटे
Fri, 29 Dec 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक
सिसवा बाजार। बरवांद्वारिका के पास मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम एक चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो युवकों के पैर कटकर अलग हो गए। कार सवार दो युवकों को भी चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, सिसवा मणिराज थाना खड्डा, जिला कुशीनगर निवासी 30 वर्षीय अली शेर व शिकारपुर थाना घुघली जिला महराजगंज निवासी बाइक से सिसवा आए थे। वह देर शाम अपने घर लौट रहे थे। तभी सिसवा से घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थानाक्षेत्र के बरवा द्वारिका के पास कार सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पैर कटकर अलग हो गए। हादसे में सिसवा कस्बे के सबया थाना कोठीभार निवासी कार सवार अभय राय व शिवशंकर भी घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सिसवा सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया l मामले में तहरीर नहीं मिली है।