{"_id":"61c8b00441071c6fe90d0555","slug":"colectotarte-campace-ready-on-iso-standerd-maharajganj-news-gkp421355412","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई एस ओ सर्टीफिकेशन की वृहद स्तर पर तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई एस ओ सर्टीफिकेशन की वृहद स्तर पर तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसओ मानक पर तैयार हो रहा कलेक्ट्रेट परिसर
महराजगंज। आईएसओ (इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन) मानक पर कलेक्ट्रेट परिसर तैयार हो रहा है। पूरे कलक्ट्रेट परिसर में जरूरी संसाधन, साफ-सफाई व फरियादियों की सुविधा और विभिन्न मानकों को जल्द पूरा कर प्रमाणित कराने की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों में अपने जरूरी कार्य से आने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी। क्योंकि कलेक्ट्रेट भवन में प्रवेश करते ही एक किनारे हेल्प डेस्क तैयार किया गया है। जहां एक बड़े बोर्ड पर सभी विभागों का नाम एवं कक्ष संख्या भी अंकित किया गया है। यही नहीं, परिसर में बेहतर ढंग से सफाई कराई जा रही है। सभी आफिस के बाहर संबंधित विभाग का नाम लिखा गया है जिससे विभाग में लोग आसानी से पहुंच सकें।
एडीएम पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर को आईएसओ द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर और इसके कार्यालयों को आईएसओ के मानकों के अनुरूप बनाया जा रहा है। इस कार्य के लिए इस्ता कंसलटेंसी के साथ समझौता किया गया है, जिसके अधिकारी सोमवार को जनपद पहुंचेंगे। सोमवार से कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे। संस्था परिसर में आधारभूत सरंचना व कार्यसंस्कृति को आईएसओ के अनुरूप करने के लिए आवश्यक सुझाव व सहायता प्रदान करेगी। परिसर को आईएसओ अनुरूप करने के लिए नवीनतम तकनीकों को इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर के रंग-रोगन किया जा रहा है। सभी कार्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए गैप रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि अवशेष धनराशि के लिए प्रस्ताव बनाकर राजस्व परिषद को भेजा जाए।
विज्ञापन
---------------------
ड्रेस में दिखेंगे कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी
एडीएम पंकज कुमार वर्मा ने कि अब तीन दिन सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को सभी कर्मचारी आफिस ड्रेस (सफेद शर्ट एवं काला पैंट) में आएंगे। उनके लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों अधिकारियों को आईकार्ड लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में गंदगी फैलाने पर कार्रवाई होगी।