फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cold will increase now, fog will haunt

अभी और बढ़ेगी ठंड, सताएगा कोहरा

Sun, 02 Jan 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Cold will increase now, fog will haunt
अभी और बढ़ेगी ठंड, सताएगा कोहरा
विज्ञापन

महराजगंज। हवा के हल्के झोके ने गलन बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका है। दिन में हवाएं मध्यम गति से चलेगी। कोहरा बढ़ने की आशंका है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को ठंड के चलते लोग दिन भर अलाव का सहारा लेते नजर आए। वहीं बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर कम लोग दिखे। शाम को करीब चार बजे हल्की धूप निकली, पर उससे कुछ खास राहत नहीं मिली। शाम होते ही ठिठुरन बढ़ गई। बीते कई दिनों से ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बच्चों को घर बाहर बाहर निकलने से मना किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग और बीमार लोगों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

लोग अपने घर से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैैं। जरूरत पर ही लोगों को बाहर निकलते देखा जा रहा है। सत्यम, ऋषिदेव, रोहन ने कहा कि बीते दिनों हुई हल्की बारिश के बाद अब चल रही हल्की हवा लोगों को परेशान कर रही है। सर्दी, खासी के अलावा बुखार तेजी से हो रहा है। शहर में लोग आग के सहारे ठंड से बचाव करते नजर आए। डॉ. देव चंद्र कुशवाहा ने बताया कि ठंड में हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए। अधिक जरूरत पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed