फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cold: Tenth far off Vidyaly

ठंड : दसवीं तक के विद्यालय बंद

Fri, 22 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Fri, 22 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
शीत लहर के चलते ठंड और बढ़ गई है। डीएम ने दसवीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय 24 तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके पहले कक्षा आठ तक के विद्यालयों को बृहस्पतिवार तक बंद करने के निर्देश दिए थे। बंद की अवहेलना पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से मौसम बिगड़ने के कारण जनजीवन प्रभावित है। दिनभर बादल छाने और शीतलहर चलने के कारण बृहस्पतिवार को कंपकंपी और भी बढ़ गई। रेलवे और बस स्टेशनों पर सन्नाटा रहा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


खास बात यह कि  नगरपालिका के अफसरों की नींद खुल गई। अब नगर में आठ सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इस दौरान तेज पछुआ हवाओं व कोहरे ने ठंड को और बढ़ा दिया। ठंड की वजह से यात्रियों की भी संख्या बसों में कम ही दिखी। सरकारी कार्यालय में भी ठंड का असर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर आग जलाकर या हीटर से ठंड से बचने की कोशिश की। वहीं नगरपालिका प्रशासन नगर के आठ जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर दिया है। बस स्टेशन, हनुमानगढ़ी, रैन बसेरा, जिला अस्पताल परिसर, चौक चौराहा मऊपाकड़, नगर चौकी, कोतवाली के समीप समेत आठ जगहों पर अलावा जलवाया।

नगरपालिका ईओ पृथ्वीनाथ गुप्ता का कहना है कि ठंड अचानक बढ़ जाने के कारण नगर के आठ सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलवा दिया गया है। जब तक ठंड में कमी नहीं आएगी अलाव जलते रहेंगे। इससे दूर दराज  के यात्रियों को ठंड से गबचाव करने में राहत मिलेगी।

लक्ष्मीपुर में अलाव जलाने की मांग, पुरन्दरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सार्वनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की मांग एसडीएम से की गई है। भागीरथपुर, रेलवे हॉल्ट स्टेशन, लक्ष्मीपुर सीएचसी, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अड़डाबाजार, जंगल गुलरिहा पुरन्दरपुर व पैसियाललाईन मोहनापुर, समरधीरा, रानीपुर, अमहवा रूद्रपुर शिवनाथ आदि जगहों पर अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।

क्षेत्र के रामवृक्ष, डॉ. अब्दुल्ला मझरी, राजेन्द्र, आोमप्रकाश चौधरी,  शकील अहमद ने अलाव जलवाने की मांग की है। एसडीएम नौतनवा विक्रम सिंह का कहना है कि राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल को निर्देश दिया गया है कि सार्वजनिक जगहों पर अलाव की तत्काल व्यवस्था कराएं। अलाव व रैन बसेरे का जायजा लिया।

नौतनवा प्रतिनिधि के मुताबिक ठंड को देखते हुए एसडीएम विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को नगर के चौक चौराहों पर जले अलाव एवं रैन बसेरे का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन की तरफ से तहसील क्षेत्र के 17 जगहों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। नगर में 14 जगहों पर अलाव जल रहे हैं।

जलकल परिसर में अस्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। जलकल परिसर में खाली आवास में स्थाई रैन बसेरा बनाने और नगर के रेलवे स्टेशन परिसर तथा हनुमान चौक पर अलाव जलाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू खान, जलकल जेई संजय वर्मा, शहनवाज हुसैन मौजूद रहे।

पनियरा में कंबल, अलाव की व्यवस्था नहीं, पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार कड़ाके की ठंड के बावजूद इस वर्ष पनियरा क्षेत्र में न तो अलाव जला और न ही गरीबों में कंबल ही बांटे गए। क्षेत्र के राधेश्याम साहनी, गोवर्धन गुप्ता, व्यास नारायण सिंह, रमजान अली, राम नरेश निराला, बिस्मिल्लाह शेख, राजेश प्रजापति आदि लोगों ने नहर चौराहा, दुर्गा मंदिर चौराहा, पनियरा, बभनौली चौराहा, करमहिया चौराहा, रजौड़ा, पंजुम चौराहा, मुजुरी चौराहा, गॉगी बाजार में अलाव की मांग की है।


आदेश से हलकान हैं शिक्षक, कड़ाके की डंड को देखते हुए जिले के प्रभारी बीएसए ने विद्यालय बंद करने का आदेश जारी किया है। लेकिन शिक्षकों को स्कूल में रहने का आदेश दिया है। इस आदेश को कुछ शिक्षकों ने मानवीय संवेदना पर आघात बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed