फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cold store

शीतगृह का निर्माण कराएं, मिलेगा दो करोड़ तक का अनुदान

Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
cold store
शीतगृह का निर्माण कराएं, मिलेगा दो करोड़ तक का अनुदान
विज्ञापन

अधिकतम पांच हजार मीट्रिक टन के मल्टी चैंबर शीत गृह के निर्माण पर मदद देगा उद्यान विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में जल्द ही किसान मल्टी चैंबर शीतगृह में उत्पाद रख सकेंगे। उत्पादन के सापेक्ष भंडारण क्षमता सुदृढ़ करने के लिए उद्यान विभाग मल्टी चैंबर शीत गृहों के निर्माण पर 50 से 35 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत शीतगृह निर्माण पर उद्यमी को पांच हजार मीट्रिक टन क्षमता तक के शीतगृह पर अधिकतम दो करोड़ तक का अनुदान मिलेगा।
जिले में किसानों द्वारा करीब 28 सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती की जाती है। जिसके सापेक्ष यहां 56 हजार मीट्रिक टन आलू का उत्पादन होता है। पूर्व में जिले में कुल सात शीतगृह संचालित हैं। इसमें से एक बंद है। सात शीतगृहों की क्षमता करीब 10 हजार एमटी है। वहीं प्याज की खेती जिले में करीब 850 से 900 हेक्टेयर के बीच होती है। इसमें औसतन करीब 10 हजार एमटी उत्पादन होता है।
विज्ञापन

इससे आलू व प्याज की खेती करने वाले किसानों को भंडारण को लेकर थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उद्यान निरीक्षक विकास श्रीनेत ने कहा कि शीत गृह निर्माण कराने के लिए उद्यमियों को योजना का प्रस्ताव तैयार कराकर कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए उन्हें निर्धारित नियमों को पूरा करना पडे़गा। इसके बाद निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद शीतगृह का निर्माण कराने की अनुमति मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्टी चैंबर शीतगृह निर्माण के लिए यह जरूरी
- आवेदक को किसान होना चाहिए
- आधार कार्ड, बैंक बुक, खतौनी
- आनलाइन पंजीकरण जरूरी
- कम से कम एक एकड़ खेत
- खेत मुख्य सड़क के किनारे होना जरूरी
- फाइल के साथ विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed