फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cold storage related news

15 अक्तूबर तक शीतगृहों को खाली कराने का निर्देश

Mon, 16 Aug 2021 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
cold storage related news
15 अक्तूबर तक शीतगृहों को खाली कराने का निर्देश
विज्ञापन

- आलू बिक्री के लिए उपलब्ध होने से नियंत्रित होगी कीमत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में सक्रिय रुप से संचालित सभी सात शीतगृहों में भंडारण कर रखे गए 15,300 मीट्रिक टन आलू की 15 अक्तूबर तक बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। भंडारण के आलू के निकासी से जहां आलू की कीमतें नियंत्रित रहेंगी, वहीं आलू की फसल में अंकुरण की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। उद्यान विभाग ने शीतगृहों के जिम्मेदारों को पत्र भेजकर 15 अक्तूबर तक शीतगृहों को खाली कराने का निर्देश दिया है।

जिले भर में कुल आठ शीतगृह संचालित है जिनकी भंडारण क्षमता 35,000 मीट्रिक टन है। इसमें से विश्वंभर कोल्ड स्टोरेजे फरेंदा में इस बार भंडारण नहीं हुआ है। वहीं गंगोत्री कोल्ड स्टोरेज रनियापुर, रामदेई कोल्ड स्टोरेज फरेंदा, नायक कोल्ड स्टोरेज पनियरा, प्रेम कोल्ड स्टोरेज फरेंदा, मथुरा कोल्ड स्टोरेज, पीडी सर्राफ कोल्ड स्टोरेज व जैन कोल्ड स्टोरेज में कुल 15,895 मीट्रिक टन आलू का भंडारण किया गया था। अब तक उसमें से 508 मीट्रिक टन आलू की निकासी की जा चुकी है, अवशेष पड़े 15387 मीट्रिक टन आलू को भी 15 अक्तूबर तक शीतगृहों से निकाले जाने पर जोर है। कारण कि समय से निकासी से जहां आलू की कीमत नियंत्रित रहेगी वहीं किसानों को भी अच्छी आय प्राप्त होगी। आलू को अंकुरण से बचाया जा सकेगा वह अलग। प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी विकास श्रीनेत ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज संचालकों को पत्र भेजकर 15 अक्तूबर तक उसे खाली कराने का निर्देश दिया गया है। समय से उसके खाली होने से किसानों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed