फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cold is not going away with hospital blanket, patients are coming with quilt and mattress

Maharajganj News: अस्पताल के कंबल से नहीं जा रही ठंड, रजाई-गद्दा लेकर आ रहे मरीज

Tue, 16 Jan 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 16 Jan 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Cold is not going away with hospital blanket, patients are coming with quilt and mattress
जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में घर से चादर और रजाई लेकर पहुंचे मरीज।
महराजगंज। जिला अस्पताल आने वाले मरीज रजाई-गद्दा साथ लेकर आएं। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो ठंड से परेशान हो सकते हैं। बेड पर चादर भी नहीं दिखती है। अस्पताल प्रशासन ठंड से राहत देने के लिए मरीजों को कंबल मुहैया करा रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि इन कंबलों से मरीजों की ठंड दूर नहीं हो पा रही है। ऐसे में वह घरों से रजाई-गद्दा लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस समय काफी ठंड पड़ रही है। पारा सात डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़ों व रजाई की जरूरत पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत मरीजों के सामने उत्पन्न हो रही है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के सामने ठंड दूर करने का संकट खड़ा हो रहा है। यहां पर भर्ती मरीजों को अस्पताल की तरफ से कंबल दिए जाते हैं लेकिन यह कंबल बहुत हल्के हैं। अस्पताल में भर्ती मरीज संगीता ने बताया, इन कंबलों का वजन भी बहुत कम है। ये कंबल ठंड दूर करने में असफल हो रहे हैं।
विज्ञापन

इससे परेशान मरीजों के तीमारदार रजाई की व्यवस्था कर रहे हैं। कोई अपने रिश्तेदार के यहां से रजाई लेकर आता है तो कोई बाजार से महंगी रजाई खरीदने को मजबूर है। इससे मरीजों को अस्पताल में ठंड दूर करने के लिए तमाम जतन करने पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में तमाम मरीज रजाई ओढ़े दिखाई दिखे। तीमारदार दिनेश ने बताया कि बेड पर चादर भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से बेहतर इंतजाम किया गया है। अगर कहीं बेड पर चादर नहीं है, तो इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिसर में अलाव का इंतजाम नहीं है। मरीजों को कंबल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed