फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cold increased due to drizzle throughout the day, wheat crop will benefit

Maharajganj News: दिनभर बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गेहूं की फसल को होगा फायदा

Wed, 14 Feb 2024 05:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 14 Feb 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
Cold increased due to drizzle throughout the day, wheat crop will benefit
महराजगंज। जिले में बुधवार सुबह कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई जो दिनभर रुक-रुककर होती रही। इससे ठंड बढ़ गई। बारिश से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं सरसों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

जानकारों का मानना है कि इस समय गेहूं की फसल को पानी की जरूरत होती है। यही समय होता है जब गेहूं में बीमारी लगने की आशंका रहती है। हल्की बारिश से गेहूं की फसल में होने वाली किसी भी आशंका को समाप्त कर दिया है। वहीं किसानों को आलू की फसल को लेकर चिंता भी सता रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है अब बारिश होने से आलू की फसल खराब होे जाएगी। ऐसे में कृषि विशेषज्ञ किसानों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। बुधवार सुबह करीब छह बजे से ही बूंदाबांदी होती रही। तापमान पर नजर डाला जाए तो बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि जिले में हल्की बारिश हुई है। बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। तेज बारिश होने की स्थिति में दलहनी, तिलहनी तथा आलू की फसल पर असर पड़ सकता है। फसल में रोग के लक्षण मिलने की स्थिति में विशेषज्ञों से सलाह लेकर रासायनिक दवाओं का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed