फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cold: Demand for low power geysers and heaters

ठंड : कम बिजली खपत वाले गीजर और हीटर की मांग

Wed, 10 Dec 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Cold: Demand for low power geysers and heaters
इमर्सन राड से भी कर रहे पानी गर्म करने का इंतजाम
विज्ञापन

नहाने में सहूलियत बढ़ा रहा गर्म पानी का इंतजाम
महराजगंज। बढ़ती ठंड में जाड़े में नहाकर तरोताजा होने के लिए सामान्य पानी की जगह लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं। कम समय में पानी को गर्म करने के लिए तरह-तरह के गीजर बाजार में उपलब्ध हैं। कीमत की बात करें तो यह 800 से 8000 तक की रेंज में उपलब्ध हैं।
सर्दी बढ़ने के साथ रूम हीटर, इमर्सन रॉड और ब्लोअर की मांग बढ़ी है। नई क्वालिटी के हीटर-ब्लाेअर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक, कम बिजली खर्च करने वाले उपकरणों की डिमांड है। दुकानदारों को उम्मीद है कि ठंड बढने के साथही बिक्री में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

कारोबारी सुमित कुमार वर्मा ने बताया कि ग्राहक इस बार विशेष रूप से कम बिजली खपत वाले हीटर-ब्लोअर को प्राथमिकता दे रहे हैं। इन दिनों एलईडी हीटिंग तकनीक, पीटीसी एलिमेंट वाले हीटर, ऑटो कट-ऑफ और मल्टी सेफ्टी फीचर युक्त मॉडल की विशेष डिमांड है। मध्यम और निम्न आय वर्ग के खरीदार सस्ते क्वार्ट्ज हीटर और ब्लोअर हीटर पसंद कर रहे हैं। हीटर की कीमत 500 रुपये से पांच हजार रुपये तक है। नहाने का पानी गर्म करने के लिए गीजर की बिक्री में भी इजाफा हो रहा है। इसमें गैस व इलेक्ट्रिक की अलग-अलग वेरायटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कारोबारी अमित कुमार ने बताया इस बार ग्राहक पावर सेविंग मॉडल अधिक मांग रहे हैं। पहले पारंपरिक हीटर ज्यादा बिकते थे, अब लोग हल्के हीटर के बारे में ज्यादा पूछ रहे हैं क्योंकि यह कम बिजली खपत करते हैं। साथ ही सुरक्षित भी होते हैं।

- हीटर दो रॉड वाला 500 रुपये।
- हीटर तीन रॉड वाला 1000 रुपये।
- सन हीटर आटो कट सुविधा वाला 1200 रुपये।
- गीजर 3500 रुपये से 13000 रुपये।
- वाटर हीटिंग इमर्सन राड 500 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed