फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Coach does not know anything, new game will increase the difficulties of teachers

Maharajganj News: कोच न जानकारी, नए खेल से बढ़ेगी शिक्षकाें की दुश्वारी

Mon, 16 Jun 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Coach does not know anything, new game will increase the difficulties of teachers
महराजगंज। माध्यमिक स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस बार इसमें नए खेल शामिल हुए हैं। इनके बारे में शिक्षक भी नहीं जानते। ऐसे में इन खेलों का आयोजन कैसे होगा यह बताने वाला कोई नहीं है। साथ ही खेल शिक्षकों की कमी खेल गतिविधि बढ़ाने में सर्वाधिक बाधक बनी हुई है।
विज्ञापन

जनपद में 278 माध्यमिक स्कूलों का संचालन किया जाता है। इसमें 1.17 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। इस संख्या के सापेक्ष सिर्फ 53 खेल शिक्षक ही स्कूलों में तैनात हैं। पहले माध्यमिक खेल प्रतियोगिताओं में पहले सिर्फ 11 खेल ही शामिल थे। वहीं इस बार शतरंज, मलखंभ समेत 10 अन्य खेलों को भी शामिल किया गया है। इनसे शिक्षक व विद्यार्थी दोनों अपरिचित हैं।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक स्कूल सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बीच सीनियर, जूनियर व सब जूनियर स्तर की प्रतियोगिताएं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 19 साल से कम उम्र के बच्चों को सीनियर, 17 साल से कम उम्र के बच्चों को जूनियर और 14 साल से छोटे बच्चों को सब जूनियर स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं।

पहले गर्मियों में फुटबॉल, तैराकी, कबड्डी, टेबल टेनिस और बास्केटबॉल होते थे। साथ ही सर्दियों में बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, हॉकी, कुश्ती, वाॅलीबाल और एथलेटिक का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस बार एक साथ आयोजन होंगे। इस बार चेपक, टाकरा, वुशु, मलखंभ, गतका, कलीरीपयट्टू, शतरंज, योगासन, थांगता, मार्शल आर्ट और कुराश को शामिल किया गया है, लेकिन इन खेलों से माध्यमिक के बच्चे अपरिचित हैं। ऐसे में वह उन्हीं खेलों में प्रतिभाग करेंगे, जिसमें उनकी रुचि व जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed