{"_id":"65fef932c205d87c850c6d70","slug":"cmo-office-will-be-in-the-new-building-in-the-first-week-of-april-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118550-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अप्रैल के पहले सप्ताह में नए भवन में होगा सीएमओ कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अप्रैल के पहले सप्ताह में नए भवन में होगा सीएमओ कार्यालय
Sat, 23 Mar 2024 09:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 23 Mar 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था-उत्तर प्रदेश, प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिटेड, गोरखपुर ने पूरा कराया है। 298.19 लाख रुपये की लागत से बने भवन का लोकार्पण बीते दस दिन पहले हो चुका है। कर्मचारी अभी पुराने भवन में कामकाज कर रहे हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में कार्यालय नए भवन से संचालित हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 1989 में महराजगंज को गोरखपुर जिले से अलग किया गया था। उस समय जिले में सीएमओ कार्यालय नहीं था। आनन फानन में सदर सीएचसी के ऊपरी तल पर सीएमओ कार्यालय संचालित होने लगा। इसके बाद जिला मुख्यालय परिसर में सीएमओ कार्यालय निर्माण के जमीन अधिग्रहित कर कार्यालय निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू हुई। करीब 34 साल के इंतजार के बाद अब सीएमओ कार्यालय बनकर तैयार हो चुका है। कार्यालय यहां आने के बाद सीएचसी के लिए पूरी जगह मिलेगी। वहां सुविधाओं का विस्तार होने से शहर के लोगों को फायदा होगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि नए भवन में अप्रैल के पहले सप्ताह से काम काज शुरू हो जाएगा। कार्यालय बेहतर ढंग से बना है। दो मंजिले भवन में सभी अनुभाग का अलग अलग कक्ष बना है।