{"_id":"67f0eac463ba6f755e055d8a","slug":"cm-yogi-said-in-maharajganj-that-he-will-make-the-state-number-one-in-economy-inaugurated-rohin-barrage-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी ने कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेजी से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था, प्रदेश को बनाएंगे नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी ने कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेजी से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था, प्रदेश को बनाएंगे नंबर वन
Sat, 05 Apr 2025 02:03 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:03 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को रतनपुर में नवनिर्मित रोहिन बैराज परियोजना के लोकार्पण किया। कहा, उत्तर प्रदेश के अर्थव्यवस्था में पूरे देश में नंबर एक पर पहुंचाया जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी हैं। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की ओर अग्रसर है तो अपना यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। प्रदेश भय और अराजकता से मुक्त हो सुशासन और विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका एक बड़ा उदाहरण महराजगंज में बना यह रोहिन बैराज भी है।
विज्ञापन
ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को रतनपुर में नवनिर्मित रोहिन बैराज परियोजना के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुई कहीं। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, जहां बिना किसी भेदभाव के काम होता हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पुरा देश एक नये भारत का दर्शन कर रहा हैं।
विज्ञापन
जो भारत बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ सबको देता है। किसानों हो, नौजवान, मजदूर हो या महिलाएं सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जो काम पिछली सरकारों ने सत्तर सालों में नहीं किया वो काम मोदी सरकार ने दस वालों में कर दिखाया।
विज्ञापन
डबल इंजन की सरकार में आज देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। चार करोड़ गरीब परिवारों को उनका अपना आशियाना मिला है। बच्चों की अच्छी पढ़ाई से लेकर लोगों की दवाई तक के लिए भाजपा सरकार काम कर रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि 25 वर्षों से लोग जिस रोहिन नदी के बाढ़ की त्रासदी झलते रहे, वहीं नदी अब यहां के खेतों को सींच कर किसानों की खुशहाली का नया द्वार खोलेगी। उन्होंने जनपद के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए किसानों को महाव के बाढ़ से निजात दिलाने का भरोसा भी दिलाया।
अंत में मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्र की बधाई देते हुए विकास और सुशासन में सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक ऋषि त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल मंगल कन्नौजिया, प्रेम सागर पटेल व संजय पाण्डेय आदि मौजूद रहें।