फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CM yogi addresing public rally in Maharajganj

महराजगंज में बोले सीएम योगी: चुनाव परिणाम आने के बाद विरोधी दलों के नेता जाएंगे विदेश

Wed, 02 Mar 2022 12:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Mar 2022 12:15 PM IST
सार

योगी ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना काल में भी सरकार ने लोगों की आजीविका और जीवन की रक्षा करते हुए फ्री में उपचार और वैक्सीन देने का काम किया। अगर सपा और बसपा की सरकार होती, तो वैक्सीन बाजारों में ब्लैक हो गई होती।

विज्ञापन
CM yogi addresing public rally in Maharajganj
महराजगंज में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चुनाव परिणाम आने के बाद विरोधी दलों के नेता विदेश चले जाएंगे। विपक्षी नेता अभी से तैयारी शुरू कर दी है। गुंड़ों को उनकी सही जगह पर पहुंचा दिया गया है, प्रदेश विकास के मार्ग पर अग्रसर है। अब तक हुए चुनाव में भाजपा ने अपने बहुमत के आकड़ों को छू लिया है। अगले चरण में भी भाजपा की सुनामी चलेगी।

विज्ञापन


उक्त बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने मंगलवार को पनियरा विधान सभा के पंचायत इंटर कॉलेज परतावल बाजार खेल मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले परतावल व पनियरा को नगर पंचायत बनने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बन जाने से यहां के लोगों की सुविधाएं बढ़ गई हैं। उन्हें शहरों जैसी सुविधा मिल रही है। सीएम ने कहा कि वर्ष  2017 से पहले बिजली जाति और मजहब को देखकर ईद और मोहर्रम में आती थी, जबकि दीपावली और होली में गुल रहती थी, लेकिन अब भाजपा सरकार में सभी को पर्याप्त बिजली मिल रही है।

 

योगी ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना काल में भी सरकार ने लोगों की आजीविका और जीवन की रक्षा करते हुए फ्री में उपचार और वैक्सीन देने का काम किया। अगर सपा और बसपा की सरकार होती, तो वैक्सीन बाजारों में ब्लैक हो गई होती। डबल इंजन की सरकार में लोगों को डबल राशन दिया जा रहा है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सांसद पंकज चौधरी, ब्लाक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, वेदप्रकाश शुक्ला, अरूण शुक्ला, जनार्दन गुप्त, वीरेंद्र सिंह, सतीश सिंह, राधेश्याम सिंह आदि ने भी संबोधित किया। संचालन काशीनाथ सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व प्रमुख हरिशंकर वर्मा, इंद्रजीत तिवारी, कौशल श्रीवास्तव, राजन मद्धेशिया राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हर वर्ष होली और दीवाली में फ्री गैस सिलिंडर मिलेगा

सीएम ने कहा कि सरकार बनी तो उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को हर वर्ष होली और दीवाली में फ्री गैस सिलिंडर मिलेगा। ट्यूबेल से सिंचाई करने वाले किसानों की बिजली फ्री होगी। बेटी की शादी में अनुदान के रूप में मिलने वाली 51 हजार धनराशि अब एक लाख होगी। मेधावी बेटी को मेरिट के आधार पर फ्री में स्कूटी मिलेगी। दो करोड़ युवाओं को फ्री में टैबलेट और स्मार्ट फोन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed