फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cm will celebrate new year with vantangia

सीएम के साथ हैपी न्यू ईयर बोलेंगे वनटांगियावासी

Fri, 29 Dec 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Dec 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cm will celebrate new year with vantangia
बरहवां चंदन चाफी में सीएम के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते कमिश्नर अनिल कुमार डीएम वीरेंन्द्र कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज। नए साल पर वनटांगिया समुदाय के लोग सीएम के साथ हैपी न्यू ईयर बोलेंगे। सीएम वनटांगियों को न केवल अधिकार पत्र सौंपेंगे, बल्कि कई सौगातें भी देंगे। प्रशासन इसका खाका तैयार कर रहा है। व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी जा चुकी है। वन ग्राम बरहवां चंदनचाफी में सीएम का संभावित कार्यक्रम होगा। वनटांगियों को यह सौगात उनके 32 वर्षों के संघर्ष के बाद मिलने जा रही है। इस सूचना से ही वनटांगियों की खुशी का पारावार नहीं है। 
विज्ञापन


राजस्व गांव का दर्जा तथा बुनियादी सुविधाओं के लिए वनटांगिया समुदाय के लोग 6 जून 1985 को तब आंदोलित हो गए, जब वनकर्मियों की फायरिंग में दो वनटांगियों की मौत हो गई थी और 28 लोग घायल हो गए थे। उसी घटना के बाद से शुरू हुए वनटांगिया आंदोलन की लौ साल दर साल तेज होती गई। उसका नतीजा रहा कि सूबे की योगी सरकार ने पहली नवंबर को वनग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा दे दिया। 
विज्ञापन


राजस्व गांव का दर्जा मिलने से वनटांगिया समुदाय के लोग बुनियादी सुविधाओं की आस लगाए हैं। पूरी संभावना है कि नए साल पर सूबे के मुखिया वनटांगियों के साथ हैपी न्यू ईयर बोलने के साथ कई सौगातें भी दे दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई व दवाई की  होगी व्यवस्था 
जिले के सभी 18 वनग्रामों में वनटांगिया समुदाय के बच्चों के पढ़ाई व दवाई की व्यवस्था होगी। इसके लिए वनग्रामों में विद्यालय के साथ साथ एएनएम सेंटर भी खुलेंगे। इसके लिए शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से कार्ययोजना तैयार हो रही है। 

5345 वनटांगियों को मिलेगा आवास, 5000 शौचालय 
जिले के 18 वनग्रामों के 5345 वनटांगिया परिवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आशियाना मिलेगा। इसके लिए पात्र लाभार्थियों का चयन भी हो गया है। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा तथा श्रम विभाग से 5 हजार वनटांगियों को शौचालय भी मिलेगा। 

वनग्रामों में बनेंगे 18-18 खेल मैदान व आंगनबाड़ी भवन 
सभी 18 वनग्रामों में जहां बाल विकास परियोजना का लाभ दिलाने के लिए सभी वनग्रामों में आंगनबाड़ी भवन बनेंगे, वहीं बच्चों को खेलकूद की सुविधा देने के लिए खेल मैदान भी बनेंगे। आंगनबाड़ी भवन तथा खेल मैदान के लिए भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। 

पेंशन व रोजगार का भी मिलेगा लाभ 
वनटांगिया समुदाय के पात्र व्यक्तियों को वृद्धा, विधवा, व विकंलाग पेंशन का लाभ तो मिलेगा ही जाबकार्ड धारकों को गांव में ही रोजगार भी मिलेगा। स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के तहत कम से कम हर गांव में एक-एक समूह गठित कराई जाएगी। 

स्वच्छ पानी के लिए हैंडपंप तो रफ्तार बढ़ाने को बनेगी पक्की सड़क 
वनटांगिया समुदाय को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जहां 263 इंडिया मार्क हैंडपंप लगेगा तो वहीं उनकी रफ्तार बढ़ाने के लिए सभी 18 वनग्रामों में पक्की सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए पीडब्लूडी प्रांतीय व निर्माण खंड इस्टीमेट तैयार में जुटा है। 


फोटो:-
पहली जनवरी को मुख्यमंत्री राजस्व गांव घोषित 18 वन ग्रामों में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का शुभांरभ करेंगे। यह कार्यक्रम जिले के जन प्रतिनिधियों एवं 18 वन ग्रामों के समस्त पट्टाधारकों की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है।
वीके सिंह, डीएम, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed