फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cm say, celebrate nutrition month

पोषण माह को पूरी तत्परता से मनाएं जिम्मेदार : मुख्यमंत्री

Sat, 05 Sep 2020 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
cm say, celebrate nutrition month
पोषण माह को पूरी तत्परता से मनाएं जिम्मेदार : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

महराजगंज। सिंतबर में मनाए जाने वाले पोषण माह को पूरी तत्परता से मनाया जाए। कुपोषण को दूर करने के लिए आयोजित कार्यक्रमों की सार्थकता तभी है, जब समग्र रूप से बेहतर कार्य हो। कुपोषित बच्चों को चिह्नित करते हुए उन्हें बेहतर पोषण मुहैया कराया जाए तथा योजना को सफल बनाया जाए।
ये निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के जिम्मेदारों को दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी पोषण माह में नियमित समीक्षा करते हुए इसे प्रभावी बनाएं। पोषण को बढ़ावा देने के लिए राजकीय परिसरों में सब्जी, फल उगाने पर जोर दिया जाए। सहयोगी विभागों के जिम्मेदार भी इसमें गंभीरता दिखाते हुए कार्य करें। जन्म से 1000 दिन तक बच्चों के बेहतर देखभाल व सुपोषण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

जिले पर कार्ययोजना बनाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य सक्रिय लोगों के सहयोग से इसे प्रभावी बनाया जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, सीडीओ पवन अग्रवाल, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, डीपीओ शैलेंद्र राय, डीपीआरओ केबी वर्मा, सीएमएस डॉ. एके राय व सीडीपीओ बृजेंद्र जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed