फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CM filled his bag with gifts on Navratri, praised the officers

Maharajganj News: नवरात्र पर सीएम ने सौगातों से भर दी झोली, अफसरों को सराहा

Sun, 06 Apr 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 06 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
CM filled his bag with gifts on Navratri, praised the officers
महराजगंज। सीएम योगी ने रतनपुर में बैराज के लोकार्पण के दौरान पूरी हुई परियोजनाओं की साैगात देकर नवरात्र पर जनपदवासियों की झोली भर दी। वहीं बेहतर काम देखकर अफसरों की सराहना की। रोहिन बैराज जिले के बड़ी सौगात है। इससे सिंचाई की राह आसान हो गई है। रतनपुर रोहिन में 148 करोड़ की लागत से बने बैराज 8811 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी, जिसमें 65 गांव के 16 हजार किसानों को इसका लाभ मिलेगा। रोहिन नदी पर रतनपुर में बैराज 25 साल से ध्वस्त पड़ा था, अब अब जाने से क्षेत्रवासी खुश हैं। बेलवां, बकईनियां, सोंधी, रतनपुर, कोहडवल, सोनपिपरी, खोरिया, सिरसिया, बैरवां चंदनपुर, बनकटवां, रामनगर, पिपरियां, करैलां, सिंहपुर, अजगरहां, भैसहिया पाठक, बरगदवां अयोध्या, लक्ष्मीपुर, सोनबरसा, करमहवां आदि गांव के किसानों की सिचाई की समस्या दूर होगी। क्षेत्र में सड़कों का लोकार्पण समेत कार्यों का शिलान्यास हुआ। सीएम ने कहा कि अधिकारियों ने पूरे मनोयोग से काम किया है। वहीं विधायकों के कार्यों को भी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed