फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cm arogya mela : cough syrup and lotion not available to patients

Maharajganj News: कहीं खांसी की सिरप, कहीं खुजली का लोशन नहीं मिला

Mon, 09 Jan 2023 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
cm arogya mela : cough syrup and lotion not available to patients
हरिहरपुर पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 12 बजे बच्चो की जांच करते डॉक्टर श्याम बाब - फोटो : MAHARAJGANJ
कहीं खांसी की सिरप, कहीं खुजली का लोशन नहीं मिला
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। बदहाल व्यवस्था के बीच किसी तरह से डॉक्टरों ने मरीजों को दवा दी। सांस फूलने की बीमारी का इलाज सामान्य डॉक्टर से कराना पड़ा। कहीं खांसी की सिरप नहीं मिली, तो कहीं खुजली का लोशन नहीं मिला। अस्पताल में जो दवाएं उपलब्ध थीं, उसे मरीजों को दिया गया। आरोग्य मेले की पड़ताल में खामियां उजागर हो र्गइं।
श्यामदेउरवा पीएचसी
सुबह 11:50 बजे : 60 वर्षीय प्रमोद तिवारी का डॉ. सुनील कुमार रक्तचाप ले रहे थे। रघुनाथ श्यामदेउरवां, स्वामीनाथ रामपुर, शिवमंगल रामपुर सांस फूलने की दिक्कत व कमर में दर्द से परेशान रहे। ये लोग इलाज के लिए इंतजार कर थे। दवा काउंटर पर लीला पिपरपाती, कैलाश महम्मदा, राममूरत महम्मदा, प्रमिला बड़हरा दवा के लिए कतार में खड़े मिले। लैब टेक्निशियन अरूण कुमार तथा लैब असिस्टेंट सुशील कुमार यादव ब्लड शुगर की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन

हरिहरपुर पीएचसी
दोपहर 12 बजे : अस्पताल में डॉ. श्याम बाबू, एलटी विद्यासागर समेत अन्य कर्मी मिले। 16 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हो चुका था। 10 मरीजों का रक्त परीक्षण हुआ। आदित्य को सर्दी-जुकाम खांसी, गुड्डी और मृत्युंजय प्रजापति को सिर दर्द और सर्दी की समस्या थी। राधिका और अनामिका बाल में रूसी का इलाज कराने आई थीं। खांसी की सिरप नहीं होने पर खांसी के मरीजों को निराश होना पड़ा। डॉ. श्याम बाबू ने बताया कि रूसी के मरीजों को एंटी फंगल, एंटीबायोटिक दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया पीएचसी पैसिया बाबू
दोपहर 12:15 बजे : अंजनी की जांच डॉ. प्रवीण राय कर रहे थे। अंजनी को पांच दिनों से बुखार के साथ सर्दी और खांसी है। आयुर्वेद के डॉ. नवीन कुमार राय कौलही गांव की सुरसती देवी की जांच रहे थे। सुरसती देवी ने बताया कि पैर और घुटने में दर्द की आयुर्वेदिक दवा मिली है। कौलही गांव की कलावती देवी ने बताया कि सर्दी-खांसी और शरीर में दर्द है। काव्या अपनी दादी शांति देवी के साथ इलाज कराने आई थीं। उन्हें भूख नहीं लगती है। डॉ. वीके मौर्य ने बताया कि 12 बजे तक कुल 15 मरीज इलाज कराने आए।
नया पीएचसी नौतनवां
दोपहर एक बजे : डॉ. हरिशंकर गुप्ता मरीजों के सेहत की जांच करते दिखे। कोहड़वल टोला परसा गांव की सावित्री देवी को ब्लड शुगर है। वह दवा लेने आई थीं। ठंड में मरीज कम आए थे। डॉ. रेशमा खातून, डॉ. पूजा गुप्ता बैठी थीं। डॉ. हरिशंकर गुप्ता ने बताया कि एक बजे तक कुल 11 मरीज आए थे जिसमें सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज अधिक रहे।

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1550 मरीजों का परीक्षण किया गया। उनमें पुरुष 605, महिला-706 एवं बच्चे-239 शामिल रहे। 65 गोल्डन कार्ड बनाए गए। जरूरत की सभी दवाएं उपलब्ध हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास जारी है।
-डॉ. राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed