फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cloudy amidst light sunshine, chances of rain

Maharajganj News: हल्की धूप के बीच छाए रहे बादल, बारिश के आसार

Tue, 03 Feb 2026 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cloudy amidst light sunshine, chances of rain
शाम चार बजे से बादलों की मजबूत हुई गिरफ्त
विज्ञापन

अधिकतम 22 व न्यूनतम 12 रिकॉर्ड हुआ पारा
महराजगंज। सोमवार सुबह आठ बजे के बाद धूप खिलने के बाद भी मौसम गर्म न होकर भी पारे को उछालने में कामयाब रहा। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हल्के धूप के कारण बारिश के हालात मजबूत होते दिखे। शाम चार बजे के बाद बादलों छाने से दृश्यता हो गई और आवागमन में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज से बारिश के आसार बन रहे हैं।
जनवरी के आखिरी सप्ताह में तराई में हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई। हालांकि धूप की निरंतरता बनी रहने के बाद भी तापमान में विशेष बदलाव नहीं दिखा। दो फरवरी के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेता दिख रहा क्योंकि सोमवार की धूप 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली तो शाम के समय आसमान में बादलों ने डेरा डालकर दृश्यता को प्रभावित कर दिया। दृश्यता के न्यून होने का खामियाजा आने जाने वाले वाहन चालकों को भुगतना पड़ा और उन्हें दिन डूबने से दो घंटे पहले ही वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा साथ ही तापमान का ग्राफ लगातार गिरता गया। शाम सात बजे के लगभग तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

वर्जन
तीव्र होकर पश्चिमी विक्षोभ तराई की तरफ रुख कर चुका है। इसके चलते आज से अगले दो दिन तक बारिश के आसार मजबूत हो रहे हैं। तापमान घटने का अनुमान है। कोहरा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed