{"_id":"66e609eee75cc9ef5700e124","slug":"clouds-remained-throughout-the-day-humidity-increased-due-to-drizzle-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131355-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पूरे दिन छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पूरे दिन छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से बढ़ी उमस
विज्ञापन
-गर्मी के कारण पिछले कई दिनों से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। 15 दिन से निकल रही तेज धूप व उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल है। चिपचिपी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। दिन हो या रात, हवा न चलने के कारण वायुमंडल की नमी का तेजी से वाष्पीकरण हो रहा है। इसके कारण लोगों को उमस से निजात नहीं मिल पा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
सूर्योदय के बाद निकल रही तेज धूप से लोगों को बादल छाए होने के कारण थोड़ी राहत मिली। दोपहर बाद बूंदाबांदी ने गर्मी से निजात दिलाई लेकिन उमस बढ़ गई। शाम चार बजे के बाद बूंदों के पड़ने के कारण लोग न तो बाहर निकल सकते, न ही उन्हें घर के भीतर पंखे की हवा ही सुकून दे पा रही थी। पंखे के नीचे बैठकर भी लोग पसीने से छुटकारा नहीं पा सके। देर शाम तक मौसम लगभग एक तरह का बना रहा, जिसके कारण छोटे बच्चों व महिलाओं को काफी दिक्कत हुई। हवा न चलने से लोगों को घुटन का अहसास हुआ। हालांकि लोग बादलों के छाए होने से यह अनुमान लगाते रहे कि शायद तेज बारिश का क्रम शुरू हो और उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मानसून पूरी तरह सक्रिय है। आसपास के जनपदों में वर्षा का क्रम जारी है। जिले में भी बारिश प्रारंभ हो सकती है।