फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Clouds remained throughout the day, chances of rain for two days

Maharajganj News: पूरे दिन छाए रहे बादल, दो दिन बारिश के आसार

Tue, 03 Jun 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 03 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, chances of rain for two days
महराजगंज। सोमवार को पूरे दिन पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहा। बादल छाए रहने के कारण धुंध की स्थिति बनी रही। विक्षोभ प्रभाव से बारिश तो नहीं हुई, लेकिन हवा चलते रहने से लोगों को विशेष परेशानी नहीं हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश व वज्रपात की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह मौसम तल्ख रहा। इसके कारण लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ा। रविवार को स्थिति विकट रही और 39 डिग्री तापमान में 45 डिग्री का एहसास कराकर लोगों की मुश्किल बढ़ाने का कार्य किया। हालांकि दोपहर दो बजे के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए और हवा चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

रात में भी अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ी राहत रही। सोमवार को धूप तो निकली, लेकिन विक्षोभ प्रभाव से चटख नहीं हो सकी और धुंध जैसी स्थिति बनी रही। अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा की स्थिति सामान्य बनी रही जिससे गर्मी बहुत अधिक प्रभावी नहीं हुई। इस विक्षोभ का असर अगले दो दिन तक बने रहने का अनुमान है और मौसम विभाग के मुताबिक हल्की बारिश व वज्रपात की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed