{"_id":"699cbe86a69bc061a10e81de","slug":"cleanliness-is-poor-the-team-advised-to-improve-it-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-154035-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सफाई बदहाल, टीम ने सुधारने की दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सफाई बदहाल, टीम ने सुधारने की दी नसीहत
Tue, 24 Feb 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
जोगिया। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए सोमवार को जोगिया सीएचसी पहुंची राज्य स्तरीय टीम ने अस्पताल में मौजूदा सेवाओं का हाल जाना। अस्पताल में गंदगी पाए जाने पर टीम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और इसमें सुधार करने के निर्देश दिए।
शासन की ओर से नामित अस्पतालों में सुविधाओं की जांच करने के लिए सोमवार को दो सदस्यीय राज्य की सुपरविजन टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया की स्वास्थ्य सेवाएं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राज्य स्तरीय टीम के डीईआईसी मैनेजर प्रतीक कुमार और सहायक शोध अधिकारी सुरेश यादव ने सोमवार को सीएचसी पहुंचे।
इस दौरान टीम ने चिकित्साधिकारी कक्ष, प्रसव पूर्व जांच कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, नेत्र जांच कक्ष, औषधि कक्ष, ओपीडी, दंत स्वास्थ्य विज्ञानी कक्ष, ट्रू नेट टेस्ट सेंटर, पैथोलॉजी, पट्टी कक्ष, प्रसूता कक्ष, ओपीडी का जायजा लिया। इस दौरान दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई।