फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cleanliness is essential for living a healthy life

Maharajganj News: स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता जरूरी

Thu, 04 Sep 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness is essential for living a healthy life
महराजगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता के महत्व और इससे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता पहली शर्त है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे व्यक्तिगत और आसपास के वातावरण की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने भी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। स्टाफ नर्स मीरा यादव ने सही तरीके से हाथ धोने और व्यक्तिगत स्वच्छता के अन्य पहलुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम में पल्लवी, गरिमा, अंकिता, खुशी, नंदिनी, गुड़िया सहित कई अन्य छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed