फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cleaners strike for salary, cleaning interrupted

Maharajganj News: वेतन के लिए सफाई कर्मियों ने की हड़ताल, सफाई बाधित

Wed, 22 Feb 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 22 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cleaners strike for salary, cleaning interrupted
सोनौली में वेतन की मांग को लेकर हड़ताल करते सफाई कर्मचारी।संवाद
फोटो-
विज्ञापन

नगर पंचायत सोनौली के सफाई कर्मियों ने कहा-वेतन मिलने के बाद ही काम पर लौटेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। आदर्श नगर पंचायत सोनौली के सफाई कर्मियों ने वेतन की मांग करते हुए बुधवार को हड़ताल कर दिया। जिससे नगर के सभी वार्डों और सड़को पर जगह-जगह गंदगी दिखी। उनके काम पर लौटने के लिए नगर पंचायत के अधिकारियों ने कई बार बात भी की, मगर वार्ता बनतीजा साबित हुई।

सफाई संगठन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते तीने माह से सफाई कर्मियों को वेतन नही मिला है, जिससे उनके समक्ष परेशानी हो रही हैं। बच्चों की फीस जमा न होने से जहां उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है, वहीं कुछ लोग किराया नहीं दे पा रहे हैं। महिला सफाईकर्मी ने कहा कि घर में राशन खत्म हो गया है। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से नगर में बुधवार को सफाई व्यवस्था बदहाल दिखी। सड़कों और गलियों में कचरे का ढेर नजर आया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार दोपहर तक सभी के खाते में पैसा आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed