फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Class IV recruitment in schools will be done through outsourcing

Maharajganj News: आउटसोर्सिंग से होगी स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी भर्ती

Sun, 17 Aug 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Class IV recruitment in schools will be done through outsourcing
महराजगंज। जिले के 29 राजकीय स्कूलों में आने वाले दिनों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भर्ती की राह खुलेगी। चतुर्थ श्रेणी पर भर्ती के साथ शिक्षकों की समस्या का भी समाधान हो जाएगा, जिससे अब राजकीय माध्यमिक स्कूलों की खस्ताहाल शिक्षा में सुधार आने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों का संचालन है। इसमें छह हजार से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन इस बार हुआ है। दो वर्ष पहले तक राजकीय माध्यमिक स्कूलों के न सिर्फ भवन खस्ताहाल थे, बल्कि शिक्षा व्यवस्था जैसे-तैसे चल रही थी। यूपी बोर्ड ने स्कूल भवनों की स्थिति सुधारने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार प्रभावी किया, जिससे स्थिति में सुधार हुआ। चतुर्थ श्रेणी कर्मी व शिक्षकों की तैनाती के बाद शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव की उम्मीद है।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक स्कूलों की संख्या के मुताबिक प्रवक्ता सहित कुल 304 पद सृजित हैं, लेकिन तैनाती सिर्फ 134 शिक्षकों के होने के कारण शिक्षा प्रभावी रखना चुनौती थी। 170 रिक्त शिक्षक पदों की भर्ती की प्रक्रिया प्रदेश स्तर पर शुरू है। 28 अगस्त तक राजकीय स्कूलों के रिक्त पदों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। साथ ही चतुर्थ श्रेणी पदों पर भी आउटसोर्सिंग से भर्ती की जाएगी। इसमें देखरेख के लिए चौकीदार सहित परिचारक पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण असुविधा हो रही थी। प्रत्येक माध्यमिक स्कूलों में 20 से अधिक शिक्षक पद सृजित हैं, लेकिन तैनाती कहीं तीन कहीं चार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed