फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Clarification sought from doctor and lab technician

Maharajganj News: डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन से मांगा गया स्पष्टीकरण

Tue, 12 Nov 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Clarification sought from doctor and lab technician
महराजगंज। आरोग्य मेले में तैनात डॉक्टर और कर्मचारी अब लापरवाही नहीं कर पाएंगे। पीएचसी पर पहुंचने के बाद उन्हें मौके की फोटो और वीडियो विभागीय ग्रुप में अपडेट करना होगा। इसमें अगर लापरवाही होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला की पड़ताल में डॉक्टर एवं कर्मियों की उदासीनता नजर आई। 11 नवंबर के अंक में डाॅक्टर की जगह पर बैठा मिला लैब टेक्नीशियन, तो कहीं कुर्सी रही खाली शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। इसके बाद खबर को सीएमओ ने संज्ञान लेकर व्यवस्था में सुधार करने की व्यवस्था के साथ लापरवाह कर्मियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोग्य मेले में ड्यूटी को लेकर गंभीर रहने का निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने संबंधित डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा समस्त पीएचसी के प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिया गया है कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में चिकित्सकों और पैरामेडिकल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। अगर कोई पैरामेडिकल छुट्टी पर हैं तो उसके स्थान पर दूसरे की तैनाती करने की व्यवस्था की जाए। ओपीडी के दौरान सुबह 11 से लेकर दोपहर दो बजे तक मरीजों का इलाज करते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग के वाॅट्सएप ग्रुप में वीडियो और फोटो अपडेट करें।

अगर इसमें डॉक्टरों की ओर से लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है। जहां कमी मिल रही है, उसमें सुधार कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed