फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Claims of monitoring are baseless... smugglers are using axe on greenery

Maharajganj News: निगरानी के दावे बेदम...हरियाली पर चल रही तस्करों की कुल्हाड़ी

Tue, 25 Feb 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 25 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Claims of monitoring are baseless... smugglers are using axe on greenery
पकड़ी रेंज में काटा गया पेड़। 
महराजगंज। जिम्मेदारों की मौन स्वीकृति के चलते पकड़ी रेंज क्षेत्र में धड़ल्ले से हरे वृक्षों की अवैध कटान हो रही है। इससे जंगल तेजी से वीरान होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग हर वर्ष पौधरोपण के नाम पर लाखों पौधे लगाने का दावा करता है, लेकिन इन पौधों का अस्तित्व ज्यादातर जगहों पर नहीं दिखता है। फर्नीचर बनाने में इन लकड़ियों का उपयोग किया जाता है। साखू व सागौन के बोटे की मांग अधिक है। फर्नीचर बनाने में इनका उपयोग अधिक होता है। गुजरे समय में वन कटान को लेकर कई बार कार्रवाई हुई है, इसे लेकर विभाग सुर्खियों में रहा।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो जलौनी लकड़ी के नाम पर पेड़ों को पहले ठूंठ बनाया जाता है और फिर जड़ से काटकर गायब कर दिया जाता है। पकड़ी रेंज के अंतर्गत आने वाले धंगरहवा, महलगंज प्रथम, महलगंज द्वितीय, सदर प्रथम, सदर द्वितीय, जगपुर, कटहरा और मरचहवा आदि स्थानों पर इस अवैध कटान को देखा जा सकता है। सूत्रों की मानें तो रात में 12 बजे से लेकर 3 बजे तक पकड़ी रेंज के इन बीटों में पेड़ों की कटान की जाती है। कटान करने वाले इलेक्ट्रॉनिक मशीन का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वे मात्र एक घंटे में छह से सात पेड़ काटकर गिरा देते हैं। एक पेड़ से चार से पांच बोटा तैयार किए जाते हैं। इन्हें जंगल के आसपास छुपा दिया जाता है। इसके एक सप्ताह बीतने के बाद इन लकड़ियों को गोरखपुर, गीडा, बिहार, कुशीनगर, संतकबीर नगर आदि स्थानों पर पहुंचा दिया जाता है। सूत्रों के अनुसार साखू और सागौन के एक पेड़ की बाजार में कीमत करीब 1 लाख से 1.20 लाख रुपये तक होती है, लेकिन तस्कर औने-पौने दामों में जैसे 40 हजार से 60 हजार रुपये में बेच देते हैं।

बताते हैं कि पकड़ी रेंज के इन बीटों के जंगल के आसपास के मुख्य सड़कों पर लोगों के आने-जाने पर तस्कर नजर रखते हैं। वन विभाग कभी-कभी इक्का-दुक्का जगहों पर माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर लेता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग के कुछ कर्मियों की मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी संख्या में अवैध कटान संभव नहीं है।
स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed