{"_id":"660a6b0c64026a644302b5a5","slug":"city-residents-are-troubled-by-the-problem-of-traffic-jam-maharajganj-news-c-206-1-go11002-118943-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जाम की समस्या से परेशान रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जाम की समस्या से परेशान रहे शहरवासी
Mon, 01 Apr 2024 01:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:36 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में जाम की समस्या के निराकरण के लिए कोई इंतजाम नहीं है। हर रोज दोपहर बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इससे लोगों को आवागमन में समस्या होती है। सड़कों के किनारों पर बेतरतीब तरीके से खडे़ वाहनों के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। लोगों के मुताबिक शहर में बाईपास नहीं होने के कारण अक्सर जाम लग जाता है। खासकर स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्कूली बसें भी जाम में फंस जाती हैं। इससे बच्चों को घर पहुंचने में देर होती है।
नगर के सक्सेना चौराहे पर जाम के झाम से राहगीर परेशान होते हैं। ऑटो खड़ी किए जाने व दुकानदारों की ओर से पटरी पर कब्जा करने सेे समस्या बढ़ गई है। व्यस्ततम बाजार में दिन भर हर घंटे लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शनिवार को नगर के गोरखपुर रोड, सक्सेना चौराहा, मउपाकड़ व हनुमानगढ़ी चौराहे पर कई बार जाम लगा। इसके चलते शहर में वाहन रेंगते रहे। सबसे अधिक परेशानी बाइक चालकों को हुई।
अक्षयवर, सत्येंद्र, लवकुश, राजेश सहित अन्य लोगों का कहना था कि यहां भी जगह-जगह जाम लगने से परेशानी बढ़ती जा रही है और जिम्मेदार इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। जाम की समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से कई बार अभियान चलाए गए लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। रोड के किनारे फुटपाथ पर ही लोग बेतरतीब वाहन खड़ी कर देते हैं। इससे वाहनों को आने-जाने में परेशानी तो होती ही है, साथ ही यातायात जाम की भी समस्या पैदा होती है। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे इसके निर्देश कर्मियों को दिए गए हैं।