{"_id":"661c4bdd7386d00c9d0ccce4","slug":"citizens-doing-good-work-were-honored-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120062-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अच्छे कार्य करने वाले नागरिकों का सम्मान किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अच्छे कार्य करने वाले नागरिकों का सम्मान किया गया
Mon, 15 Apr 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हेमंत श्रीवास्तव और प्रमिला होम्योपैथिक एवं रिसर्च सेंटर महराजगंज की ओर नगर के एक होटल में लीजेंड आफ महराजगंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वाले नागरिकों का सम्मान किया गया। वहीं होम्योपैथिक के जन्मदाता डॉक्टर सैमुअल एनिमल की जयंती भी मनाई गई l अतिथियों ने डॉ. हेमंत श्रीवास्तव के द्वारा किए जा रहे चिकित्सकीय कार्य की सराहना की। डॉ. हेमंत श्रीवास्तव ने बताया डॉ. हैनीमैन ने होम्योपैथी की खोज कर कई लोगों की जिंदगियों को बचाया है इस चिकित्सा प्रणाली द्वारा गंभीर और असाध्य रोगों का भी सुगमता से उपचार किया जाता है। पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने बताया कि होम्योपैथी द्वारा किसी भी रोगों को उसके लक्षण के अनुसार इलाज कर बीमारी को समूल नष्ट किया जाता है। सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम के अध्यक्ष डॉ. आरके मिश्रा, रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह. डॉ. शांति शरण मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन