फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Citizen Forum made people aware of traffic rules

Maharajganj News: सिटीजन फोरम ने यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Wed, 03 Sep 2025 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Citizen Forum made people aware of traffic rules
महराजगंज। यातायात जागरूकता के तहत सिटीजन फोरम ने मंगलवार सुबह कस्बे के चौक तिराहा व सोनपति देवी महिला पीजी काॅलेज के निकट दो घंटे तक यातायात के प्रति जागरूक किया। फोरम के पदाधिकारियों ने बिना हेलमेट वाहन चलाते मिले युवाओं से उनके अभिभावकों का मोबाइल नंबर प्राप्त कर संपर्क स्थापित किया। अभिभावकों को सतर्क किया गया कि उनके बच्चे बिना हेलमेट बाइक चला रहे जो उचित नहीं है।
विज्ञापन

फोरम की तरफ से सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक चले इस अभियान में आठ से अधिक पदाधिकारी शामिल रहे। अध्यक्ष डाॅ. बलराम भट्ट ने कहा कि सिटीजन फोरम जनपद में लोकप्रियता इस लिए हासिल करता जा रहा क्योंकि वह सीधे समाज से जुड़े मामलों पर कार्य करता है। यह यातायात जागरूकता कार्यक्रम भी एक जिम्मेदारी है। अभियान में महासचिव विमल कुमार पांडेय, डाॅ. शांति शरण मिश्रा, संयुक्त सचिव हरिकेश बहादुर सिंह, पशुपतिनाथ तिवारी, राम प्रकाश गुप्ता,आत्माराम गुप्ता , रितेश त्रिपाठी, वरुणेंद्र त्रिपाठी, रुपेश ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed