फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CISCE Board: Prakhar topped the district in 10th and Rajat in 12th

सीआईएससीई बोर्ड : 10वीं में प्रखर तो 12वीं में रजत ने किया जनपद टाॅप

Thu, 01 May 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 01 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
CISCE Board: Prakhar topped the district in 10th and Rajat in 12th
महराजगंज। सीआईएससीई बोर्ड का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। सफल छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर की। हाईस्कूल में प्रखर तो इंटर में रजत गुप्ता ने जनपद टाॅप किया। टाॅपरों ने सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया। जिले में लिटिल फ्लावर और होली क्रास स्कूल के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल में लिटिल फ्लावार स्कूल के प्रखर आदित्य त्रिपाठी, 98.60 प्रतिशत जनपद में पहला, काव्य गुप्ता, 97.80 प्रतिशत, शाश्वत पटेल, 97.80 प्रतिशत दूसरा व सत्यदीप पटेल, 97.48 प्रतिशत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इंटर में लिटिल फ्लावर स्कूल के रजत गुप्ता 96.3 प्रतिशत अंक पाकर जनपद टाॅपर बने। वहीं खुशबू यादव 92 प्रतिशत, संस्कार दुबे 92 प्रतिशत, नितिन लाल 92 प्रतिशत और होली क्रास स्कूल नौतनवा की प्रज्ञा अग्रहरि 92 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान, मोहम्मद सैफ अंसारी 91.5 प्रतिशत, होली क्रॉस स्कूल नौतनवा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिटिल फ्लावर स्कूल के फादा डॉ. सोनी ने बताया कि हाईस्कूल 95 तो इंटर में 35 सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की।

वैज्ञानिक बनकर नाम रोशन करेंगे प्रखर
महराजगंज। सीआईएससीई हाईस्कूल की परीक्षा में 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉपर बने प्रखर आदित्य त्रिपाठी शहर के बैकुंठपुर मोहल्ले के रहने वाले हैं। शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई इंटर काॅलेज लखनऊ में 11 में नामांकन हुआ है। इनके पिता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी कुशीनगर जनपद में संस्कृत विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। इनकी मां डॉ. पुनीता त्रिपाठी भी खैंचा में संस्कृत विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। प्रखर आदित्य ने बताया कि 5 से 6 घंटे पढ़ाई करते हैं। सफलता के लिए सतत परिश्रम करने की जरूरत है। राजनीति में रूचि नहीं है। वैज्ञानिक बनकर कुछ बेहतर करना चाहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए आगे की पढ़ाई जारी रहेगी। प्रखर आदित्य के बड़े भाई पूर्व आदित्य त्रिपाठी भोपाल में बीटेक कर रहे हैं। संवाद

इंजीनियर बनना चाहती हैं काव्या
महराजगंज। सीआईएससीई हाईस्कूल की परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली काव्या गुप्ता दुबौली गांव की रहने वाली हैं। बेटी को मिली सफलता पर चंद्रशेखर गुप्ता ने खुशी जाहिर की। काव्या इंजीनियर बनना चाहती हैं। रोजाना सात-आठ घंटे पढ़ाई करती हैं। उन्होंने बताया कि कोचिंग से काफी फायदा हुआ। ऑनलाइन शिक्षण सामाग्री भी काफी मददगार हुई। उन्होंने बताया कि मन लगाकर पढ़ाई करना चाहिए। सफलता जरूर मिलेगी। अभी काव्या बनारस में आईआईटी की तैयारी कर रही हैं। पसंदीदा खेल बैडमिंटन और नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। संवाद
डॉक्टर बनकर पापा का नाम करेंगे रोशन
महराजगंज। सीआईएससीई इंटर के छात्र रजत गुप्ता खरचौली गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने 96.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टाॅप किया। इनके पिता सुग्रीव कुमार मुजफ्फरपुर बिहार में प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं। प्रखर ने लिटिल फ्लावर स्कूल से इंटर की पढ़ाई पूरी की। मां श्रीजावती गुप्ता गृहिणी हैं। रजत का एक छोटा भाई सक्षम गुप्ता नौ में पढ़ता है। रजत ने बताया कि छह घंटे पढ़ाई करते हैं। डॉक्टर बनने की इच्छा है। खाली समय में खेलना पसंद नहीं हैं। पढ़ाई करना अच्छा लगता है। कंप्यूटर के बारे में जानकारी रखने में विशेष रूचि है। अभी गोरखपुर से नीट की तैयारी कर रहे हैं। संवाद

जनपद में दूसरा स्थान पाने वाली खुशबू बनना चाहती हैं डॉक्टर
महराजगंज। सीआईएससीई इंटर में लिटिल फ्लावर स्कूल की छात्रा खुशबू यादव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद के दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इनके पिता डॉ. कृष्णकांत स्वयं अस्पताल संचालित करते हैं। मां बिंदु यादव गृहिणी हैं। खुशबू के तीन भाई बहन हैं। सबसे बड़ी खुशबू हैं। दूसरे नंबर पर भाई अमित यादव, तीसरे नंबर पर आराध्य यादव है। उन्होंने बताया कि हमेशा मन लगाकर करीब पांच घंटे पढ़ाई की। डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करने की इच्छा है। उन्होंने बताया कि खाली समय में बैंडमिंटन खेलना अच्छा लगता है। सोशल मीडिया में रूचि है। ऑनलाइन क्लास को बेहतर बताई। उन्होंने बताया कि नीट की तैयारी करनी है। लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने से सफलता जरूर मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed