फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Circle rate increased by 25% in urban areas and 18% in semi-urban areas

Maharajganj News: शहरी क्षेत्रों में 25, अर्धनगरीय में 18 प्रतिशत बढ़ा सर्किल रेट

Thu, 26 Jun 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Circle rate increased by 25% in urban areas and 18% in semi-urban areas
महराजगंज। वर्ष 2022 के बाद अब सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है। इससे चिह्नित क्षेत्र को फायदा होगा। आने वाले दिनों में विकास कार्यों के लिए भूमि लिए जाने पर मुआवजा भी बेहतर मिलेगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने रेट बढ़ोतरी पर अपनी मुहर लगा दी है। नई दरें जुलाई माह से लागू होगी। शहरी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत, अर्धनगरीय क्षेत्रों में 16 से 18 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में शहरी क्षेत्रों में जमीन का सर्किल रेट प्रति वर्ग मीटर 10,500 रुपये था। अब 13,000 रुपये करने पर मोहर लग चुकी है। अर्धनगरीय क्षेत्रों में पहले 8,700 रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट था, जो अब 10,000 रुपये हो चुका है। वहीं, सामान्य गांवों में पिछले रेट 7,300 रुपये से बढ़कर 8,000 रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकरनगर, अमरुतिया, अशोकनगर, आजादनगर, इंदिरानगर, गांधीनगर, चिउरहा, जयप्रकाश नगर, नेहरूनगर, पड़री बुजुर्ग, पटेल नगर, बैकुंठपुर, वीर बहादुर नगर, मऊपाकड़, राजीव नगर, लोहिया नगर, विस्मिलनगर, शास्त्री नगर, शिवनगर, सरोजनी नगर, सुभाष नगर, सक्सेना नगर, सिविल लाइंस और हमीदनगर जैसे शहरी मोहल्लों में सर्किल रेट बढ़ा दिया गया है।
इसके अलावा फरेंदा रोड, शिकारपुर रोड, चौक रोड, मऊपाकड़ रोड पर स्थित भूमि का रेट भी बढ़ गया है। नए नगर पंचायत जैसे पनियरा, चौक, परतावल और बृजमनगंज में आने वाली जमीनों के सर्किल रेट भी बढ़ गया है। इन क्षेत्रों में किसानों को फायदा होगा।

सिसवा, नौतनवा, सौनौली, निचलौल और आनंदनगर के साथ-साथ घुघुली नगर पंचायत के अंतर्गत चैनपुर, घुघुली खुर्द, जोगिया, जोगिया चैनपुर, ढोढ़िला, पौहरिया मिल कॉलोनी आदि क्षेत्रों में सर्किल रेट बढ़ने पर मुहर लग चुकी है। प्रशासन की कुछ विशेष क्षेत्रों को इस सर्किल रेट बढ़ोत्तरी से बाहर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed