{"_id":"64877d46803f73fbae012116","slug":"chowkidars-staged-strike-to-increase-honorarium-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-21-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मानदेय बढ़ाने के लिए चौकीदारों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मानदेय बढ़ाने के लिए चौकीदारों ने दिया धरना
Tue, 13 Jun 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ग्राम चौकीदार संघ के जिला पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय परिसर में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर मानदेय बढ़ाने की मांग की। शासन स्तर पर लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की।
चौकीदार संघ के जिलाध्यक्ष बाले खां ने कहा कि मांगों के समर्थन में कई बार शासन स्तर पर आवाज उठाई गई, लेकिन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। चौकीदारों को मानदेय के रूप में हर माह सिर्फ 2500 रुपये मिल रहे हैं। इससे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन चौकीदारों के प्रति सरकार सोच नहीं रही है।
इस मौके पर संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवकुमार कन्नौजिया, अनिरूद्व प्रसाद, शिवराज, नाथू प्रसाद, इंद्रजीत, नूरजहां, पूनम, रामलखन, सावित्री, रामप्रित, आद्या प्रसाद, बनारसी आदि मौजूद रहे।