{"_id":"5796581d4f1c1b8f0221e53e","slug":"chowkidaars-protested-at-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदारों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
जिलाध्यक्ष बालेखान ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार संगठित होकर संघर्ष करें। संगठन के उद्देश्य को समझे संगठन को थाने स्तर से लेकर जिला स्तर तक बहुत ही मजबूत बनाने की जरूरत है।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र भारती ने कहा आज हम चौकीदारों को भूखे सोना पड़ रहा है। मजबूर होकर धरना देना पड़ रहा है। मांगे पूरी नहीं की गयी तो इससे बड़ा धरना देने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष राजेन्द्र भारती ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने से लेकर आजादी के 66 वर्ष गुजर गए। लेकिन ग्रामीण चौकीदार आज भी गुलामी की जिंदगी जी रहे है। ग्रामीण चौकीदारों के स्थिति पर किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण चौकीदार निष्ठापूर्वक कार्य करते चले आ रहे है और वेतन के नाम पर सिर्फ 1500 रुपये ही मिल रहे है। सपा सरकार के पास अन्य विभागों को देने के लिए पैसा है। लेकिन चौकीदारों के लिए सरकारी खजाना खाली है।
इस दौरान राजेन्द्र भारती, महेश यादव, मातेश्वर, गोरख, फूल कुमारी, उर्मिला, रामप्रीत, मंजू, कौशिल्या, शोभा के अलावा तमाम ग्रामीण चौकीदार उपस्थित रहे।