{"_id":"6ae2649df007167ab5091e93","slug":"cho-protest-underway-since-september-28-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-188096-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का एलान
विज्ञापन
फरेंदा। सात सूत्री मांगों को लेकर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों (सीएचओ) का अनिश्चितकालीन धरना 28 सितंबर से चल रहा है। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स उत्तर प्रदेश के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी, फरेंदा के सीएचओ मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं। सीएचओ ने समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
उनका कहना है कि वर्ष 2024 में आंदोलन के दौरान उनकी कई मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन अब तक उन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इससे संगठन के सदस्यों में नाराजगी है। संगठन की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर लंबित मांगों के समाधान की मांग की गई है।
धरने पर मौजूद सीएचओ ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। सीएचओ ने स्थायी कैडर बनाकर नियमितीकरण की स्पष्ट नीति लागू करने की मांग की है। इसके अलावा आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की ऑपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार मानदेय, मासिक मानदेय में समानता, नियमित भर्ती में अनुभव के आधार पर वरीयता, रिक्त पदों पर स्थानांतरण, स्वास्थ्य बीमा और सामाजिक सुरक्षा समेत सात मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कृष्णा मौर्य, आजाद मिश्रा, विक्रम सिंह, सीमा टिग्गा, मुगलेश मीना, सुमन शिवम, प्रगति पांडेय, विभा पाल, सलोनी त्रिपाठी मौजूद रहीं।