फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children's test today for cultural programs

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बच्चों का परीक्षण आज

Tue, 27 Sep 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Children's test today for cultural programs
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बच्चों का परीक्षण आज
विज्ञापन

महराजगंज। एक से तीन अक्तूबर को जिले में आयोजित होने वाले महराजगंज महोत्सव के लिए स्कूली बच्चों का परीक्षण बुधवार व बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से जीएसवीएस इंटर कॉलेज सभागार में होगा। शिक्षण संस्थान अपने प्रतिभागी बच्चों व उनके कार्यक्रम की सूची के साथ 28 व 29 सितंबर को जीएसवीएस इंटर कॉलेज में उपस्थित होंगे।
महोत्सव का शुभारंभ एक अक्तूबर को सुबह जबकि समापन तीन अक्तूबर को देर रात होगा। ऐसे में प्रशासनिक स्तर से अधिकारियों को जिम्मेदारी बांटते हुए उसे सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पहले दिन अंतर विद्यालयीय सांस्कृतिक कार्यक्रम (समूह), विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता व अंतर विद्यालयीय सांस्कृतिक कार्यक्रम (एकल) का आयोजन होगा।
विज्ञापन

दूसरे दिन अंतर विद्यालयीय देशभक्ति नाटक व विज्ञान प्रदर्शनी तथा तीसरे दिन विज्ञान प्रश्नोत्तरी व अंतर विद्यालयीय सांस्कृतिक कार्यक्रम (एकल नृत्य) का आयोजन कराया जाना है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के चयन के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया है, जो बुधवार व बृहस्पतिवार को स्कूली बच्चों का परीक्षण करेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को महोत्सव के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के चयन का निर्णय करेंगे ये अधिकारी
बच्चों की प्रस्तुति पर नजर रखने व उनके चयन के लिए छह सदस्यीय निर्णायक मंडल की घोषणा की गई है। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी व प्रधानाचार्य जीएसवीएस इंटर कॉलेज शामिल हैं।
नृत्य का आज, रंगोली व प्रदर्शनी का कल होगा परीक्षण
एकल व समूह नृत्य एवं देशभक्ति नाटक में हिस्सा लेने वाले स्कूली बच्चों का परीक्षण बुधवार को होगा जबकि विज्ञान प्रश्नोत्तरी, रंगोली व विज्ञान प्रदर्शनी के लिए स्कूली बच्चों का परीक्षण बृहस्पतिवार को किया जाएगा।

स्कूली बच्चों से जुड़े कार्यक्रमों को तय करने के लिए दो दिन का परीक्षण कार्यक्रम निर्धारित है। स्कूली बच्चे उसमें प्रतिभाग कर अपनी प्रस्तुति दें। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन महोत्सव के लिए होगा।
-अशोक कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed