फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children's examination started in dysentery

दुर्व्यवस्था के बीच शुरू हुई बच्चों की परीक्षा

Sun, 28 Oct 2018 12:54 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 28 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Children's examination started in dysentery
दुर्व्यवस्था के बीच शुरू हुई बच्चों की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों में शनिवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा दुर्व्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। कई स्कूलों में विद्यार्थियों को खुले में चटाई पर बैठाकर परीक्षा दिलाई गई। कई बच्चे चटाई पर बैठे रहे तो कुछ ने जमीन पर बैठकर जैसे तैसे परीक्षा दी। कुछ विद्यालयों में टूटे हुए फर्श पर बैठकर बच्चों ने परीक्षा दी।  
विज्ञापन


जिले के कुल 1478 प्राथमिक व 678 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। कक्षा दो से आठ तक कुल एक लाख 67 हजार 316 विद्यार्थी करीब नामित हैं। कक्षा एक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा ली गई। परीक्षा के पहले दिन सभी कक्षाओं की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। पांच नवंबर तक चलने वाली परीक्षा के लिए विभाग की ओर से आवश्यक दिशानिर्देश दिए जाने के बाद ही कई केंद्रों पर देर से परीक्षा शुरू हुई। घुघली विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर में 161 विद्यार्थी नामित रहे। इसमें कक्षा एक के करीब 35 छात्रों की मौखिक परीक्षा ली गई। कक्षा दो से पांच तक करीब 126 विद्यार्थी लिखित परीक्षा के लिए नामित थे। परीक्षा स्कूल परिसर में बच्चों को चटाई पर बैठाकर कराई गई। कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों ने चटाई पर बैठकर एक साथ परीक्षा दी। कुछ बच्चे तो जमीन पर बैठकर परीक्षा दिए। प्राथमिक विद्यालय उसरहवां टोला बरवा चमईनियां में कक्षा एक से पांच तक की परीक्षा के लिए नामित कुल 36 बच्चों में से  21 मौजूद रहे। यहां विद्यार्थियों को दो कमरों में बैठाकर परीक्षा कराई गई।  सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार और अजय कुमार गुप्ता मौजूद मिले। प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर में कुल नामांकित 27 बच्चों में 10 ने परीक्षा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed