फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children coming into the gut of pneumonia in the abdomen

ठंड में निमोनिया की चपेट में आ रहे बच्चे

Tue, 27 Nov 2018 12:36 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 27 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Children coming into the gut of pneumonia in the abdomen
ठंड में निमोनिया की चपेट में आ रहे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। ठंड का असर अब बच्चों पर ज्यादा दिखने लगा है। बीते सप्ताह से निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या में इजाफा होने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों औसतन हर रोज 15-20 बच्चे निमोनिया से पीड़ित आ रहे हैं। डॉक्टरों ने बच्चों को गर्म कपडे़ पहनाने का सुझाव दिया है। सोमवार को जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में भीड़ लगी रही। बच्चों के इलाज के लिए लोग खडे़ रहे। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मीनू, प्रतिभा, अंकित, आकृति, रमेश, सोनी आदि की जांच कर दवाएं लिखीं। अस्पताल में सोमवार को 18 बच्चे निमोनिया से पीड़ित आये। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरपी राय ने बताया कि निमोनिया एक प्रकार का संक्रमण है। हवा में मौजूद बैक्टीरिया सांस के माध्यम से फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं। कई बार फंफूद की वजह से भी फेफड़ा संक्रमित हो जाता है। उनका कहना है कि अगर कोई व्यक्ति पहले से फेफड़ों और दिल से संबंधित किसी बीमारी से पीड़ित है तो उसके लिए यह बीमारी घातक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि निमोनिया अक्सर सर्दियों में होती है। यह  फेफड़ों में होने वाला एक प्रकार का संक्रमण है, जो बैक्टीरिया, वायरस, फंगस आदि के कारण होता है। सांस के जरिए निमोनिया ग्रस्त कीटाणु शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे फेफड़ों में सूजन आ जाती है अथवा उनमें तरल पदार्थ भर जाता है। उनका यह भी कहना था कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता उन कीटाणुओं से लड़ नहीं पाती। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि ठंड में निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या में बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को 10 बच्चे, 19 को 13, 20 को 15, 21 को 16 , 22 को 17 और 23 नवंबर को 18 बच्चे निमोनिया से पीड़ित अस्पताल में आए। डॉक्टरों की ओर से उनका  इलाज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed