{"_id":"6679665947511c22a60ab559","slug":"child-health-nutrition-month-campaign-will-run-from-25th-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-125280-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 25 से चलेगा बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 25 से चलेगा बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान
Mon, 24 Jun 2024 05:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सदर सीएचसी सभागार में अधीक्षक डॉ. केपी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सभी केंद्र के एएनएम के साथ समीक्षा बैठक हुई। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने कहा कि 25 जून से बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान चलने जा रहा है। इसमें शून्य से लेकर 6 माह के बच्चे को सिर्फ मां का दूध पिलाना चाहिए। अभियान के दौरान कुपोषित बच्चों का पता लगाया जाएगा।
छह माह से लेकर पांच साल तक के बच्चों को उनके उम्र के हिसाब से विटामिन ए की कुल नौ खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान माह व 11 से लेकर 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। साथ ही एक जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक डायरिया स्टॉप प्रोग्राम भी चलेगा। इसलिए दस्तक अभियान में जो टीमें घर-घर जाएंगी वे अपने साथ ओआरएस का पैकेट, जिंक की गोली तथा क्लोरिन की गोली अवश्य लेकर जाएं।
उन्होंने एएनएम को निर्देशित किया कि टीकाकरण के दिन समय से पोर्टल पर लागिंन करें। टीकाकरण के बाद उसी दिन सभी लाभार्थी को यूविन पोर्टल पर अपलोड करें। सत्र समाप्त के बाद अगले सत्र की ड्यूटी लिस्ट एएनएम और आशा जरूर बना लें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर नौशाद, धर्मेंद्र, सरोज सिंह, अनुराधा सिंह, पुष्पा, हेमावंती सरोज, मंजू यादव, मीरा, विजय लक्ष्मी राय, साधना मौजूद रहीं।