फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   chhachhaya disease of sarson crop

तिलहन के फसल पर मंडराने लगा छाछया रोग का प्रकोप

Mon, 10 Jan 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
chhachhaya disease of sarson crop
तिलहन की फसल पर मंडराने लगा छाछया रोग का प्रकोप
विज्ञापन

पछेती फसलों पर इस रोग का पड़ रहा ज्यादा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रबी की फसलों में गेहूं के साथ तिलहन (सरसों) की फसल भी प्रमुख मानी जाती है। लेकिन इन दिनों मौसम में लगातार उतार चढ़ाव के चलते पछेती तिलहन की फसल पर छाछया रोग का प्रकोप मंडराने लगा है। वहीं कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में उतार चढ़ाव के कारण यह रोग लग रहा है। इससे किसानों को 15 से 20 प्रतिशत पैदावार का नुकसान हो सकता है। छाछया रोग कवक जनित रोग है।
क्षेत्र के मिश्रवलिया निवासी इजहार अली सिद्दकी ने बताया कि दो एकड़ सरसों की फसल की बुवाई की थी, फूल आते ही पत्तियां सफेद रंग की होने लगी हैं। अब वह तेजी से पीली होकर झड़ रही हैं। इससे पौधों में फली बनने में मुश्किल हो रहा है। चिंता सता रही है कि अब पैदावार कम होगी। जयश्री निवासी त्रिभुवन ने कहा कि चार एकड़ सरसों की फसल बुआई की थी। अब छाछया रोग लग गया। पत्तियां सफेद होने लगी हैं। पैदावार कम होने की आशंका है। कृषि विज्ञान केंद्र बसूली के कृषि वैज्ञानिक डॉ. वी. चंद्रन ने बताया कि इस रोग में सरसों के पौधे पर लगी पत्तियों पर शुरुआत में सफेद रंग की परत दिखाई देती है। धीरे-धीरे यह रोग संपूर्ण पौधे पर फैल जाता है। बाद में पत्तियों का रंग पीला पड़ जाता है। उसके बाद पत्तियां झड़ने लगती हैं। इससे सरसों की पैदावार में 15 से 20 प्रतिशत की कमी आने का अनुमान होता है। किसान सरसों की खेती में सावधानी बरतें। सरसों की फसल में सिंचाई करने के बाद इन दिनों रुक-रुक कर हो रही बारिश से इस रोग की समस्या आ रही है। रोग का असर दिखते ही किसान कीटनाशक का स्प्रे करें ताकि रोग पर लगाम लग सके।
विज्ञापन

--------------------------------
छाछया या चूर्णिल आसिता
यह रोग एरीसीफी पोलीगोनी नामक कवक से होता हैं। इस रोग की प्रारंभिक अवस्था में पौधों की पत्तियों व टहनियों पर सफेद चूर्ण नजर आता हैं। धीरे-धीरे सफेद चूर्ण पूरे पौधे पर ही फैल जाता है, जिससे पौधे की वृद्धि रुक जाती है। रोगी फसल में बीज बनते ही नहीं बनते हैं तो कम व हल्के बीज बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed