{"_id":"65c4ed645476df190602fff0","slug":"check-cameras-with-hotels-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115407-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: होटलों के साथ कैमरों की जांच करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: होटलों के साथ कैमरों की जांच करें
Thu, 08 Feb 2024 08:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 08 Feb 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर डाॅ. केएस प्रताप की अध्यक्षता में हुई। अपराध नियंत्रण, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से संबंधी कार्रवाई की समीक्षा हुई।
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर ने कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व में मुकदमों में नामित अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर नजर रखे। होटलों के साथ कैमरों की जांच करें। लंबित विवेचनाओं का निस्तारण त्वरित करें। महिला संबंधी अपराधों व पॉक्सो एक्ट के मामलों में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। शाखा प्रबंधकों से सामंजस्य स्थापित कर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। बॉर्डर क्षेत्र में ड्रोन से चेकिंग व पेट्रोलिंग, इंटेलिजेंस विभाग के साथ-साथ अभिसूचना विभाग को भी आपसी समन्वय स्थापित करें। आम जनमानस में अच्छी छवि बनाए रखने के लिए ग्राम चौपाल लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह मौजूद रहे। संवाद