{"_id":"67a371a50081ebb2c60f06ce","slug":"cheating-of-rs-89-thousand-in-the-name-of-sending-money-abroad-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-142050-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 89 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 89 हजार की ठगी
Wed, 05 Feb 2025 07:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 05 Feb 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर के एक व्यक्ति ने युवक को विदेश भेजने के नाम पर पहले रकम की ठगी कर ली। उसके बाद धमकी देने लगा। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
जगदौर निवासी सफिउल्लाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका निचलौल शहर के हरेडीह वार्ड निवासी फखरे आलम से अच्छा संबंध था। इस दौरान फखरे आलम ने कहा कि वह फरहान ट्रेवेल्स के माध्यम से विदेश भेजने का कार्य करते हैं। 80000 रुपये में अच्छा बीजा मंगाकर आपके लड़के बदरुद्दीन को विदेश भेज दूंगा। उसकी बातों पर विश्वास कर उन्होंने गुगल पे और नकदी के माध्यम से कई किस्तों में कुल 89000 रुपये दे दी, लेकिन काफी दिनों तक उनका लड़का बदरुद्दीन विदेश नहीं जा सका।
इतना ही नहीं हर बार जानकारी लेने पर फखरे आलम हीलाहवाली करते रहे। ऐसे में वह परेशान होकर दो जनवरी को फखरे आलम के घर पहुंच गए। आरोप है कि फखरे आलम उन्हें घर पर देख आक्रोशित हो उठा। उसके बाद वह उनके साथ दुर्व्यवहार कर घर से भगा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी फखरे आलम के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।