फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cheating of Rs 1.65 lakh on the pretext of sending it abroad, case against two

Maharajganj News: विदेश भेजने का झांसा देकर 1.65 लाख की ठगी, दो पर केस

Sun, 10 Aug 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 10 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 1.65 lakh on the pretext of sending it abroad, case against two
शिकारपुर/भिटौली। क्षेत्र की ग्राम खेम पिपरा निवासी रीतु गुप्ता के पति लल्लन को विदेश भेजने का झांसा देकर 1.65 लाख की ठगी कर ली गई। पीड़िता रीतू की तहरीर पर भिटौली बाजार पुलिस ने शनिवार को आरोपी मोहम्मद रफीक और दिलीप वर्मा के विरुद्ध ठगी, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रीतू गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति विदेश जाने की तैयारी में जुटे थे। तभी उनकी मुलाकात मोहम्मद रफीक और दिलीप वर्मा से हुई। एक दिन दोनों उनके घर पहुंचे और पति को विदेश भेजने का झांसा देकर 1.65 लाख की मांग की। उनकी बातों में आकर 16 अगस्त 2024 को रीतू ने मोहम्मद रफीक के खाते में एसबीआई बैंक के माध्यम से 50 हजार रुपये ट्रांसफर किया।
विज्ञापन

इसके बाद छह नवंबर 2024 को फोन पे के जरिए 10 हजार रुपये भेजे गए। 15 नवंबर को मोहम्मद रफीक ने लल्लन गुप्ता का एक प्राइवेट अस्पताल में मेडिकल करवाया और उसी दौरान 50 हजार रुपये नकद ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त 23 नवंबर को फोन पे के माध्यम से पांच हजार रुपये और मंगवाए गए। रीतू ने अपनी शिकायत में बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में बैजनाथपुर, थाना कोतवाली निवासी दिलीप वर्मा ने गारंटर के तौर पर भूमिका निभाई और रुपये दिलवाने में सहयोग किया। आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने एक साल से रीतू और उनके पति को विदेश भेजने के नाम पर गुमराह किया। जब रीतू ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने न केवल पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। रीतू ने बताया कि मोहम्मद रफीक की पत्नी ने भी उनके घर जाकर मारपीट और धमकी दी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मोहम्मद रफीक और दिलीप वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed